मुजफ्फरपुर: शहर कई मोहल्लों में भारी जलजमाव के बाद घरों में कैद लोगों की स’मस्या के समाधान के लिए नगर निगम गुरुवार को गं’भीर हुई। निगम ने शहर में विभिन्न जगहों पर स्पेशल ड्राइव चलाकर नालों की सफाई की। इसके बाद कई जलजमाव वाले मोहल्लों से पानी निकल गया। इसके लिए कई जगहों पर मोटर पंप भी लगाया गया था।निगम ने कई इलाकों से पानी की निकासी को विशेष पहल की। निगम प्रशासन ने बीबीगंज और रामदयालुनगर से पानी निकालने के लिए मेगा अभियान चलाया। बंद नाले खोले गए, कई कल्वर्ट को जाम होने के कारण तोड़ा गया।खुद निगम के आलाधिकारी वहां जमे रहे। अतरदह और रामदयालु इलाके में दिनभर नाले की सफाई होती रही। बीबीगंज इलाके से भी पानी निकालने के लिए फरदो गोला इलाके में कई कल्वर्ट तो’ड़े गए।

इस दौरान ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम को बीच में ही लौटना पड़ा।उधर, फैज कॉलोनी मालीघाट रोड में भी शाम चार बजे पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार को चित्रकुट नगर, राहुलनगर और बालूघाट से पानी निकासी के लिए अभियान चलाया जाएगा। चक्कर रोड व अन्य इलाकों से पानी निकालने का काम लगातार जारी है।
Input: Hindustan



Leave a Reply