Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

#BreakingNews: अमिताभ बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव, जानें कब मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। कोविड 19 का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन की स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी उनके दो टेस्ट और होंगे। बीते 12 दिन से अमिताभ और अभिषेक मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन होम क्वारंटीन में थे लेकिन बाद में उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।अमिताभ बच्चन के 22 जुलाई को हुए स्वाब टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना नानावती अस्पताल के सूत्रों ने दी। इसकी आधिकारिक पुष्टि वह महामा’री नियमों के चलते खुद नहीं कर सकते।

अभी अमिताभ के दो टेस्ट और होंगे। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार तीन टेस्ट निगेटिव आने पर उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।  अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अभिषेक को आज शाम अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या, आराध्या भी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट नहीं आई।

Input: AmarUjala

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.