BankBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: कोरोना काल में बैंककर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी में 15 फीसदी की होगी बढ़ोतरी

बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के नौ अलग अलग संगठनों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू)  और सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के प्रबंधन की शीर्ष संस्था इण्डियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के बीच 11 वें  द्विपक्षीय वेतन समझौता पर हस्ताक्षर किया गया।

बुधवार को मुंबई में हुए समझौते में 15 प्रतिशत के वेतन बढोतरी पर सहमति बनी है। यह समझौता  01 नवम्बर 2017 से लागू होगा और इसका 2.5 प्रतिशत का मूल भार बैंकों पर पडेगा । ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डी एन त्रिवेदी ने बताया कि इस समझौते को लेकर पिछले तीन साल से बैंककर्मी आंदोलनरत थे। 2017 से ही यह समझौता लंबित था। उन्हें इस समझौते के लिए सभी बैंक कर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी।

दूसरी ओर, बिहार प्रोवेंसीयल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के  उप महासचिव ने कोरोना काल मे बैंक कर्मियों के लिए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और सभी बैंककर्मियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस समझौते का बिहार के 30 हजार से अधिक बैंक कर्मियों व अधिकारियों को भी लाभ होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.