BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 50 से ज्यादा बच्चों को पिला दी देसी श’राब

देश एक तरफ कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं, दूसरी तरफ इसको लेकर अफवाहें भी लगातार फैल रही हैं। लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन ओडिशा के मलकानगिरी में एक चौंकाने वाली घट’ना सामने आई है। मलकानगिरी में कोरोना वायरस से बचाने के लिए 10-12 साल के मासूम बच्चों को देसी शराब पिला दी गई। महामारी से बचाव के नाम पर बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मलकानगिरी जिले के पड़िया ब्लॉक के परसनपाली गांव में कुछ ग्रामीणों ने मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के नाम पर मलकानगिरी में 10-12 वर्ष की आयु के 50 से अधिक बच्चों को कुछ ग्रामीणों ने सालपा (देसी शराब) पिला दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लगभग 50 बच्चों को देसी शराब परोसी जा रही है। इस दौरान वहां बच्चे और ग्रामीण न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही किसी ने वहां मास्क पहना था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल के होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बच्चों की जान को इस तरह से जोखिम डालने पर लोगों में गुस्सा है। डॉक्टरों का कहना है कि शरा’ब के सेवन से कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हो सकता है। शराब मासूमों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि बच्चों का शरीर इस तरह की चीजों की सेवन के लिए तैयार नही होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.