PATNA : कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ आर आर झा की मौ’त कोरोना वायरस की वजह से हो गई है। कोरोना से पी’ड़ित डॉ आर आर झा का इलाज पटना एम्स में चल रहा था। उनकी त’बीयत पिछले 2 दिनों से बि’गड़ गई थी और आज सुबह उनकी मौ’त हो गई है।
समस्तीपुर के सिविल सर्जन लगातार कोरोना संक्रमण के बीच मुस्तैदी से मरीजों की सेवा कर रहे थे। संक्रमण के बावजूद हर दिन अपने दफ्तर में जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था और उन्होंने एक कोरोना वारियर के तौर पर बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई लेकिन मरीजों का इलाज करने के दौरान ही वह खुद संक्रमित हो गए। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पटना एम्स में फोन को एडमिट कराया गया था जहां लगातार डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। लेकिन एम्स सूत्रों के मुताबिक आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ले ली।




Leave a Reply