BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: आसमान से फिर बरसी आ’फत, वज्रपात से 20 लोगों की मौ’त, 1 महीने के अंदर 150 लोगों ने गवाई जान…

PATNA: कोरोना के साथ-साथ बिहार मौसम का मार भी झेल रहा है. मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिहार के 20 लोगों की मौत हो गई. बिहार में एक माह के अंदर करीब 150 से अधिक लोगों की मौ’त सिर्फ वज्रपात के कारण हो चुकी है.

इन जिलों में हुई 20 की मौ’त

बांका जिले में 6, नालंदा में 4, जमुई में 3 गया में 2 और लखीसराय, नवादा औरंगाबाद और बेगूसराय में एक-एक की मौ’त हुई है. म’रने वाले लोग वालों में कोई खेत में काम कर रहा था तो कोई मवेशी चरा रहा था. इस दौरान ही वज्रपात हुआ. जिससे 20 लोगों की मौ’त हो गई.

बांका के शंभूगंज प्रखंड रविंद्र यादव, गीता देवी और सुजीत खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान ही बारिश के साथ वज्रपात हुआ, बेलहर में चौड़ा गांव में  भी नागेंद्र दास खेत में काम कर रहे थे. बिहारशरीफ में गोविंदपुर गांव में कई युवक एक साथ मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान वज्रपात हुआ और एक ही जगह पर तीनों की मौत हो गई. बता दें कि बिहार में मौसम विभाग बारिश के साथ-साथ वज्रपात को लेकर भी अ’लर्ट करता है. इसके बाद भी लोग खुले मैदान में काम करते रहते हैं. जिससे इस तरह की घट’नाएं सामने आती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.