फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए हैं.
कंगना सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर नेपोटिज़्म और मूवी माफिया जैसे विषयों पर लगातार अपनी राय रखती रही हैं.
उनकी इस बेबाकी पर सोशल मीडिया पर जहाँ उनकी खिंचाई होती है, वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो उन्हें अपना समर्थन देतेहैं.
अनुराग कश्यप ट्वीट किया, “कल कंगना रनौत का इंटरव्यू देखा. एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी. मेरी हर फ़िल्मपर आकर मेरा हौसला भी बढ़ाती थी, लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो‘मणिकर्णिका’ की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है.”
छोड़िए ट्विटर पोस्ट @anuragkashyap72
कल कंगना का interview देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फ़िल्मपे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यहडरावना इंटर्व्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है
Manikarnika Actress Kangana Ranut Spotted in Mumbai Airport | Kangana…
2.2 हज़ार लोग इसके बारे में ट्वीट कर रहे हैं
पोस्ट ट्विटर समाप्त @anuragkashyap72
अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “सफलता और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो याआउटसाइडर. ‘मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए‘ ये बात मैंने 2015 से पहले उसके मुँह से कभी नहीं सुनी थी. और तब से अब तक बातयहाँ आ पहुँची है, जो मेरे साथ नहीं है. वो सब मतलबी और चापलूस हैं.”
कंगना की तरफदारी करने वालों पर भी अनुराग ने निशाना साधा, “कंगना को आइना ना दिखा के और उसे सर पर चढ़ा के, आपउसी को खत्म कर रहें हैं. मुझे और कुछ नहीं कहना है. क्या बकवास कर रही है ? और कुछ भी बेसिर–पैर बोल रही है. इन सब काअंत यहीं होगा. और चूँकि मैं उसे बहुत मानता हूँ और यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है.”
अनुराग ने आरोप लगाया कि लोग कंगना का इस्तेमाल कर रहे हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, “मैं बोलूंगा कंगना टीम बहुत हो गया. और अगर ये तुम्हारे घरवालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भीनहीं दिखता तो फिर एक ही सच है कि हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा आज अपना कोई नहीं है. बाक़ी तुम्हारीमर्ज़ी, मुझे जो गाली बकनी है बको.”
टीम कंगना ने भी अनुराग को ट्विवटर के ज़रिये ही जवाब दिया है, टीम कंगना ने लिखा, “ये मिनी महेश भट्ट कंगना को बता रहे हैं किवो उन फर्जी लोगों से घिरी हुई है, जो उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, राष्ट्रविरोधी और अर्बन नक्सल जिस तरह से आतंकवादियों काबचाव करते हैं, उसी तरह वो अब मूवी माफ़िया को बचा रहे हैं.”
इसके बाद कमाल ख़ान और रणवीर शौरी जैसी फ़िल्मी हस्तियां भी इस बहस में कूद पड़ीं.
कमाल ख़ान ने ट्वीट किया, “अनुराग कश्यप, क्या आप दुनिया को बताएंगे कि बॉलीवुड में आपके अपने कौन हैं? सलमान ग्रुप, यशराज़ फ़िल्म ग्रुप? या करण जौहर ग्रुप? “
एक यूज़र कीर्ति चित्रांशी ने अनुराग से पूछा, “अगर आपको कंगना की वाकई में चिंता है तो अच्छा नहीं होता कि उसे संदेश भेजते?”
अनुराग ने इसका जवाब दिया, “पिछली बार टेक्स्ट किया था…. उसने उसे ट्विटर पर डाल दिया. और उसके बाद से वो इसी मंच परमुझसे बात करती है… ये एक साल पहले की बात है“
कंगना पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रही हैं. हाल ही में कंगना ने एक बयान में कहा था, “तापसी जैसे लोग तो कह देंगे किउन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है. उन्हें करण जौहर पसंद है, लेकिन फिर भी आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेस, जो दिखने में ठीक–ठाक है, उन्हें काम क्यों नहीं मिलता?”



Leave a Reply