BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश की वजह से टू’टा डायवर्सन, आवगमन हुआ ठप, लाखो लोग प्रभावित..

प्रखंड क्षेत्र के एनएच 22 से निकलने वाली तुर्की-सरैया-छपरा पथ को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग छाजन कोठी पुल पर बने डायवर्सन नदी में आयी पानी के दबाव से लगभग तीस फिट की दूरी में रविवार की देर रात टू’ट गया। घ:टना की जानकारी देते हुए छाजन गांव के मुखिया श्यामनंदन कुशवाहा व सरपंच ने बताया कि यह डायवर्सन, गंगोलिया, गोरिगमा, सुपना, थतिया, छाजन, छितरी, बहिलवारा, गंगोलिया, गोरैया समेत एक दर्जन गांव को जोड़ती है। इस सड़क को टू’टने से लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया हैं। इस जगह पर टूट होने से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग तक जाने में लोगों को 10 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.