Breaking NewsHealth & WellnessInternational

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का दावा- पहला ट्रायल कारगर, वैक्‍सीन है सुरक्षित, भारत में जल्द बनाना शुरू करेगी वैक्सीन

ब्रिटेन. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एक कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. बीबीसी की एक खबर के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड द्वारा बनाई गई वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है और प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को प्रशिक्षित करती है. 1,077 लोगों पर किए गए ट्रायल से पता चला है कि इंजेक्शन से उन लोगों को एंटीबॉडी और श्वेत रक्त कोशिकाएं मिलीं जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ सकती हैं. लेकिन अभी भी ये पहला ही ट्रायल था, जो सफल रहा. अब इसका दूसरा ट्रायल शुरू होगा. बता दें, ब्रिटेन ने इस वैक्सीन की 100 मिलियन डोज से भी ज्यादा का ऑर्डर दे दिया है.
उल्लेखनीय है कि, पूरी दुनिया को इस समय सबसे अधिक जिस चीज का इंतजार है, वह है कोरोना वैक्सीन. दुनिया में 6 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुके महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. चिकित्‍सा क्षेत्र की दुनिया की सबसे प्रभावशाली पत्रिका ‘द लैंसेट’ के संपादक की ओर से रविवार को किए गए एक ट्वीट को लेकर जबर्दस्त चर्चा रही. उन्होंने रविवार को कहा था कि कल (यानी आज सोमवार को) कोरोना वैक्सीन का परिणाम घोषित किया जाएगा.

रिचर्ड होर्टन ने ट्वीट किया, ‘कल. वैक्सीन. बस कह रहा हूं.’ इस ट्वीट पर कल से लेकर आज तक खूब चर्चा रही. माना जा रहा था कि आज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित वैक्सीन के परिणाम को लेकर कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है और ऐसा ही हुआ. दुनिया भर में इस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन 140 कैंडिडेट वैक्सीन की निगरानी कर रहा है. इसमें से करीब दो दर्जन मानव परीक्षण के विभिन्न चरणों में पहुंच गए हैं.


चीनी कंपनी भी ट्रायल के तीसरे फेज में जाने को तैयार
चाइनीज कंपनी सिनोवैक बायोटेक ब्राजील में ट्रायल के तीसरे फेज में जाने को तैयार है. दूसरी तरफ ओक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी/एस्ट्राजेनेका यूके में II/III और साउथ अफ्रीका-ब्राजील में तीसरे फेज में है. जर्मन कंपनी बिनोटेक फिजर के साथ मिलकर वैक्सीन विकसित करने की तैयारी में हैं. भारत में भी दो वैक्सीन मानव परीक्षण फेज में हैं. दुनिया में अब तक 1 करोड़ 46 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अब तक 6 लाख 9 हजार लोगों की जान गई है, जबकि 87 लाख 46 हजार 946 लोग बामारी को मात दे चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.