सीएचसी मुशहरी में सोमवार से एंटीजन किट से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. उपेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण व प्रयोगशाला सहायक मो. अत्तर अंजुम ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि अब सीएचसी में ही सैंपल लेकर जांच की जाएगी। मौके पर मौजूद रहे डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन दो स्वास्थ्यकर्मियों व एक बैंक के सभी कर्मियों सहित कुल 11 की जांच की गई। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।



