प्रखंड में एक डॉक्टर व दो स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के बाद सोमवार को पीएचसी को सील कर दिया गया। ओपीडी भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक अमन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा दी जा रही है। संक्रमित डॉक्टर व दोनों स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में क्वारंटाइन हैं।




Leave a Reply