BIHARBreaking NewsMADHYA PRADESHSTATE

#BreakingNews: मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का नि’धन, अपने पूर्व राज्यपाल के नि’धन पर बिहार में भी शोक…

बिहार के राज्‍यपाल रह चुके मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन का नि’धन मंगलवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्‍पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमा’र चल रहे थे। इसकी जानकारी उनके पुत्र व उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर दी। लालजी टंडन साल 2018 में बिहार के राज्‍यपाल बनाए गए थे। वे बिहार में 2019 में मय प्रदेश का राज्‍यपाल बनाए जाने तक रहे। उनके निध’न पर बिहार में कई नेताओं ने शो’क व्यक्त करे हुए इसे राजनीति के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्ष’ति बताया है।

लालजी टंडन अगस्त 2018 में बिहार के राज्‍यपाल बनाए गए थे। बिहार में उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई बड़े फैसले लिए। बाद में वे मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल बनाए गए।

अटल बिहारी वाजपेयी के थे निकट सहयोगी

लालजी टंडन की एक खास पहचान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी के रूप में थी। वाजपेयी के निधन बाद वे उनके चुनाव क्षेत्र लखनऊ से ही 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में मंत्री रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.