मूसलाधार बारिश व बूढ़ी गंडक में बाढ़ के पानी में पिलखी पुल का संपर्क पथ का एक हिस्सा कटकर बह गया है। एक ओर अधिक कटा’व हुआ है जबकि दूसरे ओर कम कटाव हुआ है। पुल क्षतिग्रसत होने पर मुखिया सीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांस बल्ला से घेर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर भाड़ी वाहनों का परिचालन बंद नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरी ओर पुल पर बूढ़ी गंडक में उफान से दबाव बना हुआ है। दो घंटे तक ग्रामीण व मुखिया ने प्रयास कर क्षतिग्रस्त संपर्क पथ के हिस्से को घेर दिया।

हालांकि सूचना के बावजूद अधिकारियों के नहीं आने से लोगों में काफी नाराजगी है। इस पुल से मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी जिले के अलावा बंदरा, कटरा, गायघाट प्रखंड इलाके का मुख्य सड़क है। सकरा थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिलते ही पिलखी पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे पालन कराने के लिए चौकीदार की प्रतिनियुक्ति पुल चौक पर किया गया है । आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को भी इसकी सूचना दिया है।



Leave a Reply