कोरोना वायरस के चलते सोमवार को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2020 (ICC T20 World Cup 2020 Postponed) के आयोजन को लेकर अहम फैसला ले लिया है. इस साल टी20 वर्ल्ड कप को आईसीसी ने टाल दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना था.
आईसीसी की तरफ से बताया गया कि टी20 विश्व कप को इस साल रद्द करने के साथ-साथ सभी सदस्य देश इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि साल 2023 में भारत में होने वाला 50 ओवरों का विश्व कप भी अब साल की शुरुआत की जगह अंत में अक्टूबर-नवंबर के महीने में आयोजित होगा. 26 नवंबर 2023 को इसका फाइनल होगा.

इससे पहले साल 2021 में टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होगा. 14 नवंबर को इसका फाइनल होगा. फिर साल 2022 में अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा. इसका फाइनल 13 नवंबर को होगा.
कोरोन महामारी को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही 16 टीमों की मेजबानी करने में असमर्थता जता चुका था. वहीं, आईसीसी पर टी20 वर्ल्ड कप को रद्द करने के लिए बीसीसीआई का भी भारी दबाव था.



Leave a Reply