BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बहुत आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले, 24 घंटे तक घर में ही रहें, पैनिक होने की कोई जरूरत नही : डीएम

नगर निगम द्वारा पूरी तत्परता के साथ पानी निकासी को सुनिश्चित करने को लेकर की जा रही है कवायद। पिछले 24 घंटों में (आज प्रातः 8.30 तक) शहर में लगभग डेढ़ सौ मिली मीटर बारिश हुई है। आज 8.30 के बाद भी लगभग 40 मिली मीटर वर्षा हुई है। मुशहरी अंचल में तो 172 mm बारिश हुई है। इसके परिणाम स्वरूप जल-जमाव की स’मस्या सामने आई है।बूढ़ी गंडक नदी का वाटर लेवल भी ऊपर है अतः नेचुरल ग्रेविटी के साथ पानी नहीं जा पा रहा है। पानी को पम्प आउट किया जा रहा है। बाकी नालों से पानी का बहाव सही है। नगर निगम द्वारा दस अंचलों में टीम लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है। सभी टीमो द्वारा पानी निकासी हेतु पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

भारी बारिश से जहां भी जल-जमाव की समस्याएं आई है वहां नगर निगम के द्वारा जेसीबी एवं फोकलेन के माध्यम से पानी के बहाव को निकासी हेतु सुनिश्चित किया जा रहा है। बारिश रुकने के बाद पानी निकलने में 8 से 10 घंटे लग जाते हैं। जिलधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि अगले 24 घंटे तक अपने घरों में ही रहे। बहुत आवश्यकता हो तभी बाहर निकले पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अफवाहों से बचें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.