BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

“हर हर महादेव” सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ का फलों से किया गया श्रृंगार, देखें तस्वीरें…

लॉकडाउन को लेकर मंदिरों मे पूजा अनुष्ठान बंद है। ऐसे में लोग घर पर ही पूजा पाठ कर रहे हैं। तीसरी सोमवारी पर भक्तों ने अपने घरों पर ही भोलेनाथ की पूजा की। इधर, बाबा गरीबनाथ मंदिर में रात्रि में बाबा का फलों से शृंगार किया गया। संत अमरनाथ ने विधिवत पूजा की। मौके पर मंदिर प्रशासक पंडित विनय पाठक सहित पुजारी परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

जन कल्याण की कामना 

उधर, ब्रह्मपुरा स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह महामाया स्थान में महंत संजय ओझा ने बाबा का विधिवत अभिषेक व शृंगार किया। ब्राह्मण टोली स्थित आचार्य डॉ चंदन उपाध्याय के आवास पर जन कल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक किया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने विधिवत बाबा भोलेनाथ का अभिषेक और शृंगार किया। कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की। आचार्य उपाध्याय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ की पूजा करायी। उसके बाद भोग लगाकर आरती की गई। मौके पर अमित कुमार, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.