BIHARBreaking NewsSTATE

2.51 करोड़ पौघारोपण का लक्ष्य 31 जुलाई तक होगा हासिल- उपमुख्यमंत्री

2.51 करोड़ पौघारोपण का लक्ष्य 31 जुलाई तक होगा हासिल- उपमुख्यमंत्री लाॅकडाउन व कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 01 जुलाई से ही पौघारोपण, पृथ्वी दिवस केे मौके पर होगा अभियान का समापन *पूरे बिहार में माॅनसून की अच्छी बारिश के बीच अब तक हो चुका है 1.51 करोड़ पौघारोपण

पटना 19.07.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 2.51 करोड़ के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक पूरे बिहार में 1.51 करोड़ पौघारोपण किया जा चुका है। पृथ्वी दिवस 09 अगस्त को एक दिन में 2.51 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण, लाॅकडाउन और माॅनसून की अच्छी बारिश के मद्देनजर आंशिक संशोधन कर पहली जुलाई से पौघारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया था।

श्री मोदी ने बताया कि अब तक वन क्षेत्र के अन्तर्गत 83.22 लाख, मनरेगा के तहत 12.42 लाख, जीविका दीदियों द्वारा 19.57 लाख, कृषि वानिकी के तहत 10.39 लाख, पीएसयू, केन्द्रीय सुरक्षा बलों व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा 4.65 लाख पौघारोपण किया जा चुका है। 01 जुलाई से प्रारंभ इस अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जायेगा, जिसमें जनसहभागित सुनिश्चित कर 2.51 करोड़ पौघारोपण का लक्ष्य हासिल किया जायेगा।

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सांकेतिक तौर पर प्रत्येक पंचायत, प्रखंड एवं जिला में कम से कम एक स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा जिसमें वन विभाग के अतिरिक्त राज्य के अन्य विभाग, मनरेगा, सरकारी उपक्रमों, गैर सरकारी संस्थानों, जीविका दीदियों, वक्फ बोर्ड, अन्य धार्मिक संस्थान, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल आदि तथा किसानों द्वारा कृषि वानिकी के तहत पौघारोपण कर इस अभियान का समापन किया जायेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.