Breaking NewsUTTAR PRADESH

बड़ी लापरवाही: अस्पताल में बदले श’व, पुरुष की जगह परिवार वालों को दे दिया महिला का श’व…

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल ने जिस परिवार वालों को पुरुष का शव देना था उन्हें किसी अन्य महिला का शव दे दिया। शमशान में दाह संस्कार के समय इस बात का पता चला।

रविवार सुबह फरीदाबाद के सरायख्वाजा के समीप शमशान घाट में दाह संस्कार के लिए परिवार वालों ने अस्पताल से लाए गए चादर में लिपटे एक व्यक्ति के श’व को खोलकर देखा तो चौंक गए। वह श’व पुरुष का न होकर किसी अन्य महिला का निकला। जिसे देख मृ’तक के परिवार वाले सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत निजी अस्पताल से संपर्क साधकर श’व बदले जाने की बात कही।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में ह’ड़कंप मच गया। उन्होंने दूसरी एम्बुलेंस से युवका का श’व भेजा और महिला के श’व को वापस करने को कहा। लेकिन इससे गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को पुलिस के आने तक देने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस शमशाम घाट पहुंची। इस समय दोनों श#व श’मशान घाट में ही हैं। जहां महिला के श#व के स्थान पर पुरुष के शव को देने की तैयारी चल रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.