ASSAMBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: असम में भूकंप के तेज झटके, इन राज्यों में 18 दिनों में 14 बार हिली धरती

दक्षिणी असम (Southern Assam) के हैलाकंदी जिले में मध्यम तीव्रता (Moderate Intensity) के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. वहीं इस झटके के बाद बीते 18 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में 14 झटके महसूस किए जा चुके हैं. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने (IMD) ने दी. हालांकि झटकों के बाद किसी तरह का नु’कसान नहीं हुआ है.

63 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का सेंटर

अधिकारियों ने कहा कि हालिया झटके असम के हैलाकंदी जिले (Hailakandi) और आसपास के इलाकों में शाम 4.25 बजे महसूस किए गए. IMD के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र (Earthquake Center) 63 किलोमीटर की गहराई पर था.

अब तक आए 18 भूकंपों में से पांच मिजोरम में आए, उसके बाद असम में चार, मेघालय में तीन और अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में एक-एक भूकंप आ चुके हैं. करीब 11 लाख की आबादी के साथ देश के दूसरे सबसे कम आबादी वाले राज्य मिजोरम (Mizoram) में 22 जून से लगातार भूकंप दर्ज किए गए हैं.

अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

वहीं आज रविवार सुबह 5:28 बजे अफगानिस्तान (Afghanistan) के हिंदुकुश क्षेत्र में भी भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी. फिलहाल अब तक इसकी वजह से किसी नुकसान की खबर नहीं है.

Input: Tv9 bharatvarsh

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.