BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: लॉकडाउन में बेवजह घूमना पड़ा महंगा, 20 वाहनों से वसूला 90 हजार जु’र्माना…

परिवहन विभाग ने शनिवार को चांदनी चौक, बैरिया व जीरोमाइल के अलावा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता को लेकर वाहन चालकों से जुर्माना वसूला। गाड़ी के कागजात की भी जांच की। बिना काम के सड़क पर तफरी करने वाले को विभाग के अधिकारियों ने हड़काया। डीटीओ रजनीश लाल ने बताया कि तीसरे दिन 20 वाहनों से करीब 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।अबतक तीन दिनों में करीब दो लाख से अधिक की राशि जुर्माना के रूप में वसूला गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.