Sawan 2020 : वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि आती है। किंतु सावन में आने वाली शिवरात्रि का अधिक महत्व माना गया है। कारण है कि सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। इसलिए इस महीने पडऩे वाले हर त्योहार शिव पूजा के लिए खास हैं। रेवा रोड, भगवानपुर स्थित बाबा मनोकामना मंदिर के आचार्य संतोष तिवारी बताते हैं कि शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने का खास महत्व होता है। आज यानी 19 जुलाई को है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी दु:खों का नाश होता है।

व्रत की विधि
व्रत के एक दिन पूर्व यानी त्रयोदशी तिथि को व्रती को एक समय ही भोजन करना चाहिए। फिर व्रत वाले दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद व्रत का संकल्प लें। शाम के समय स्नान के बाद भगवान शिव की विधिविधान से पूजा कर व्रत पूर्ण करना चाहिए। रामदयालु स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर के पुजारी पंडित रमेश मिश्र बताते हैं कि इस बार लॉकडाउन को देखते हुए घर पर ही पूजा करना श्रेयस्कर होगा। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने की भी परंपरा है। पूजा के समय भगवान शिव को जल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, इत्र, चंदन, केसर, भांग, धतूरा, गंगाजल, सफेद फूल, सफेद चंदन आदि अर्पित करें।



Leave a Reply