BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#Muzaffarpur: Lockdown के कारण सुबह-शाम गुलजार हो रहे बाजार, दोपहर में वीरान…

Lockdown के दौरान शुक्रवार को बाजार की स्थिति बदलती रही। यहां सुबह-शाम गुलजार रहा तो दोपहर में वीरान। हालांकि लॉकडाउन को स’ख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रही। कई जगहों पर नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने जमकर पि’टाई की एवं जु’र्माना किया। कई जगहों पर कान पकड़ कर उठक-बैठक भी कराया। दूसरे के साथ ऐसा होते देख कई तेजी से वापस हो लिए। इससे पूर्व शहर से लेकर गांव तक की अधिकतर दुकानें सूरज निकलने से पूर्व ही खुल गई।

आधा शटर खोले रखा, बचने के लिए चौकन्ने रहे

इस दौरान जिन दुकानों को खोलने की अनुमति है वो पूरी तरह खुल रहीं, वहीं जिन्हें बंद किया गया है वो भी दुकानों का आधा शटर खोले रखा। इस दौरान ऐसे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए चौकन्ने रहे। सुबह में रामदयालु चौक, नीम चौक, कलमबाग चौक, कटहीपुल, घिरनीपोखर, सरैयागंज, अखाड़ाघाट, लक्ष्मी चौक समेत कई जगहों पर सब्जियों की दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन हुआ। मीट-मछली की दुकानों पर भी इसका ख्याल नहीं रखा गया। एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए लोग सुबह की समय को अनुकूल मान रहे। लोग इस बात को लेकर इत्मिनान है कि पुलिस दस बजे के बाद ही हरकत में आती है। उस समय तक अधिकतर लोग अपने मकसद को पूरा कर घर वापस लौट आ रहे हैं। एक बाइक पर तीन सवार एवं चार पहिया में भी दस से बारह लोग सफर कर रहे हैं।

चौक-चौराहों पर चौकस रही पुलिस, सख्ती से डरे लोग

लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए दस बजे से हर चौक-चौराहों पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई। इससे लोगों में ड’र का माहौल रहा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस ने जमकर एक्शन लिया। किसी को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई तो किसी को पी’टा भी। कई को जुर्माना भी किया गया। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.