लॉकडाउन को लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने चांदनी चौक, बैरिया और जीरोमाइल के अलावा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क के वाहन चालकों और यात्रियों से जुर्माना वसूला। गाड़ी के कागजात की भी जांच की। बिना काम के सड़क पर तफरी करने वाले को विभाग के अधिकारियों ने हड़काया। डीटीओ रजनीश लाल ने बताया कि दूसरे दिन 22 वाहनों से करीब 80.5 हजार रुपये जु’र्माना वसूला गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से नहीं निकलें। दूसरे को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।




Leave a Reply