जिले में कोरोना का कह’र जारी है। शुक्रवार को जिले में 95 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें अधिकांश डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, बैंक कर्मी व पुलिस के जवान हैं। इससे पहले एसकेएमसीएच में 510 सैंपलों की जांच की गई थी। नये मरीज मिलने के बाद अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1144 हो गई है। तीन दिनों से आ रही रिपोर्ट में सर्वाधिक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक जांच हो, इसके लिए एंटीजेन किट से अब चौबीस घंटे जांच होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। चौबीस घंटे जांच होने से रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच व उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन, मेडिसिन विभाग के डॉक्टर व डीएम को पत्र लिखकर कहा गया है कि कोरोना की जांच के लिए संदिग्धों को ही भेजें। जिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, उन्हें जांच के लिए नहीं भेजा जाए। यदि सिर्फ संदिग्धों के सैंपल की जांच होगी तो रिपोर्ट जल्दी मिलेगी।



Leave a Reply