लॉकडाउन की अवधि में शहर के होलसेल दवा दुकानें सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी। यह निर्णय बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने लिया है। कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन में प्रत्येक सप्ताह में दो दिन होलसेल दवा दुकानें बंद रहेंगी। बाकी के पांच दिन होलसेल दवा दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेंगी। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान खुदरा दवा की दुकानें खुलेंगी। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन कुमार साहू ने दी।




Leave a Reply