BIHARBreaking NewsSTATE

थम नही रहा मौ’त का सिलसिला / बिहार में कोरोना से 30 लोगों की मौ’त, म’रने वालों का आंकड़ा पहुंचा 197

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्र’मण इन दिनों काफो तेजी से बढ़ रहा है. राज्य के कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस वक्त कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की ओर से जारी नए आंकड़े के मुताबिक बिहार में 30 और लोगों की मौ’त कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा इसके साथ ही बिहार में म”रने वालों का आंकड़ा 197 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी शुक्रवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जा’नलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रि’कार्ड तो’ड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1742 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23300 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 30 की मौ’त
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में 30 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. जिसके कारण मौ’त का आंकड़ा 197 हो गया है. वहीं बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 6 और लोगों की मौ’त हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 173 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना को लेकर अलग-अलग आंकड़े पेश किये जा रहे हैं. जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं. आपको बता दें कि अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौ’त हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौ’त रिका’र्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 197 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 197 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 28 लोगों की मौ’त हुई है. भागलपुर में 16 लोगों की मौ’त हुई है. गया और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौ’त हुई है. मुजफ्फरपुर में 8, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में 7-7 मरीजों की जा’न गई है. रोहतास, सारण और सीवान 6-6 लोगों की मौ’त हुई है. मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, खगड़िया, नवादा और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तो’ड़ा है. जहानाबाद, कैमूर, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, पूर्णिया और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

सूबे में 14997 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 14997 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 67.08% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 896 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.