BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना पर गलत जानकारी दे रही है बिहार सरकार, मृ’तकों की संख्या छिपायी, कोरोना पॉजिटिव की संख्या में भी हेराफेरी…

PATNA : बिहार में किसी हालत में चुनाव कराने पर आमदा नीतीश सरकार कोरोना के हाल को लेकर लगातार गलत जानकारी दे रही है. राज्य सरकार ने आज कोरोना से मृ’त लोगों की संख्या बताने में बडा खेल किया. वहीं करोनो सं’क्रमित लोगों की संख्या बताने में भी हेराफेरी की गयी. ये समझ से परे है कि राज्य सरकार लोगों को गलत जानकारी क्यों दे रही है.

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बताने में खेल
बिहार सरकार ने आज शाम 3 बजकर 48 मिनट पर ट्वीट कर जानकारी दी कि बिहार में आज कोरोना के 901 नये संक्रमित मरीजों पाये गये. इसी ट्वीट में दूसरी जानकारी दी गयी कि पहले भी 841 मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं. ये 15 जुलाई या उससे पहले पॉजिटिव पाये गये हैं. सवाल ये है कि अगर 841 लोग पहले पॉजिटिव पाये गये थे तो सरकार ने उसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी. जानकारी क्यों छिपायी गयी.

दरअसल बिहार में आज कुल 1742 पॉजिटिव मरीज पाये गये. कल कुल मरीजों की तादाद 21 हजार 558 थी. इसमें 1742 और बढ़ गये और आज कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 23 हजार 330 मरीज हो गये. सरकार ने ये भी नहीं बताया कि पहले के जिन 841 मरीजों की जानकारी आज दी गयी है वे किस जिले के हैं. वे कब पॉजिटिव पाये गये. वे कौन से लोग हैं जिनके पॉजिटिव होने की जानकारी छिपायी गयी.

मृ’तकों की संख्या में भी बड़ा हेरफेर
बिहार सरकार ने आज शाम 4 बजे तक का आंकडा जारी कर बताया कि कोरोना से बिहार में अब तक 173 लोगों की मौ’त हो गयी है. लेकिन कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के वेबसाइट पर अलग ही जानकारी दी जा रही है. केंद्र सरकार भी शाम चार बजे तक का आंकड़ा जारी कर बता रहा है कि कोरोना से बिहार में 197 लोगों की मौ’त हो गयी है. सवाल ये है कि कौन झूठ बोल रहा है. बिहार सरकार या केंद्र सरकार. कोरोना को लेकर बिहार सरकार जिस तरीके से आंकडो की बाजीगरी करती आ रही है उससे उस पर शक ज्यादा हो रहा है.

भारत सरकार के आंकड़े – 

बिहार सरकार के आंकड़े – 

Input: FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.