शहर में लॉकडाडन के साथ नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन कैंपस में फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने दमकल से छिड़काव किया। पूरे स्टेशन रोड, सदर अस्पताल, प्रधान डाकघर, बीएसएनएल कार्यालय, इमलीचट्टी, बस स्टैंड आदि इलाके में सैनेटाइजेशन किया गया। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने स्वयं अभियान का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 31 जुलाई तक पूरे शहर में चलेगा।

एक-एक कर सभी इलाके में सैनेटाइजेशन का अभियान दमकल एवं मैनुअल रूप से होगा। वहीं, बरसात को लेकर अन्य संक्रमक बीमारियों से बचाव के लिए चूना और गैमेक्सीन का छिड़काव शुरू हो गया है। बारिश के कारण एंटी लार्वा और फॉगिंग का अभियान कुछ धीमा पड़ा था। अब वह भी शुरू हो जाएगा। सफाई प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों की बैठक कर सफाई को लेकर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने सख्त आदेश दिए हैं।



Leave a Reply