BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में बेवजह मटरगश्ती करते लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे

लॉकडाउन के पहले दिन शहरी क्षेत्र में पुलिस सजग रही। भीड़भाड़ वाली जगहों पर स’,ख्ती बरती गई। लोगों को समझाया भी गया। इसके बावजूद नहीं मानने वालों पर पुलिस ने डंडे भी बरसाए। नगर पुलिस ने कल्याणी, जवाहरलाल रोड, सरैयांगंज टावर व इसके आसपास सख्ती बरती। कई बार डंडे भी चटकाकर हड़काया। ब्रह्मपुरा पुलिस ने भी मेहदी हसन से लेकर जूरनछपरा तक भीड़ जुटाने वालों को हड़काया। एफआईआर करने और जे’ल भेजने की चेतावनी दी। सदर थाने के प्रभारी थानेदार मनोज कुमार देव ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के मानक का अनुपाल कराया।

यादवनगर व भगवानपुर सब्जी मंडी में जाकर दुकानदारों को चेतावनी दी। गोबरसही से डुमरी तक के दुकानदारों चेतावनी दी। कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मिठनपुरा, काजी मोहम्मदपुर और बेला थाना क्षेत्र में भी पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि पुलिस को दिन में भी गहन पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.