BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा- कचरा निष्पादन को लगेंगे आधुनिक संयंत्र, दूर होंगी लोगों की शि’कायतें

मुजफ्फरपुर : रौतिनिया कचरा डंपिंग  ग्राउंड वि’वाद के समाधान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा से मुलाकात की। पर्यावरण जीवन बचाओ संघ’र्ष समिति के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल में कुंदन कुमार, टुनटुन साह, राहुल कुमार, हरिहर साह एवं हरिहर बैठा शामिल रहे। उन्होंने मंत्री को ग्रामीणों की परेशानियों से अवगत कराया।उन्होंने डंपिंग ग्राउंड पर मेडिकल वेस्ट नहीं डंप करने, पहले से डंप कचरे का डिस्पोजल करने एवं वि’रोध करने के कारण जेल भेजे गए लोगों को मुक्त कराने का अनुरोध किया। नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वहां कचरा निष्पादन को आधुनिक संयत्र लगेंगे जिससे लोगों की शिका’यतें दूर हो जाएंगी। अभी गीले कचरे से खाद तैयार करने को पिट बनाया गया है।

खाद तैयार होने पर ग्रामीण अपने खेत में उसका उपयोग कर पाएंगे।उन्होंने कहा कि मेडिकल कचरा रौतिनिया में डंप नहीं होगा। वह बेला जाता है जहां उसके निष्पादन के लिए प्लांट काम कर रहा है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कुंदन कुमार ने कहा कि मंत्री ने जल्द रौतिनिया आकर लोगों से मिलने की बात कही है। साथ ही जेल भेजे गए लोगों के बारे में प्रशासन से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। बातचीत के दौरान कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे।

Input: Dainik jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.