BIHARBreaking NewsSTATE

बेतिया में नो मेंस लैंड पर भारतीय और नेपाली नागरिकों के बीच हाथापाई, पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया मामला

भारत और नेपाल के बीच तनावपूर्ण संबंध की बानगी एक बार फिर बिहार के सीमावर्ती जिले में दिखाई दी। बिहार के पश्चिम चंपारण के सीमावर्ती भेड़हिरवा गांव के समीप नो मेंस लैंड पर भारतीय व नेपालियों के बीच गुरुवार शाम हाथापाई हुई। इससे वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसएसबी कैंप के अधिकारी व जवान घट’नास्थल पर पहुंचे। तब जाकर मामला शांत हुआ।

बताते हैं कि भारतीय क्षेत्र के भेड़हिरवा का एक व्यक्ति भैंस लेकर नेपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेपाल प्रहरियों की मौजूदगी में नेपालियों ने उसे रोक दिया। इसके बाद उसका वीडियो क्लिप बनाया। इसके बाद भैंस लेकर वह व्यक्ति भारतीय सीमा में लौट आया। उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। इसी दौरान नेपाली क्षेत्र के भेड़हरवा के लोग भारतीय क्षेत्र से खाद लेकर नेपाल की ओर जाने लगे। इसका विरोध भारतीय लोगों ने किया।

दोनों पक्षों के बीच कहासूनी होते-होते बात हाथापाई तक पहुंच गई। मामले की नजाकत को समझते हुए भेड़हरवा एसएसबी कैंप के अधिकारी और जवान घ’टनास्थल पर पहुंचे। उनलोगों ने मामले को शांत कराया।

इधर, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नेपालिया व ग्रामीणों के बीच झ’ड़प की सूचना मिली है। गश्त में निकले पुलिस पदाधिकारियों को घट’नास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, 47वीं बटालियन के सेनानायक प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही जवानों को मौके पर भेजा गया है। कहा कि नेपाल से बेटी-रोटी के संबंध कायम रखा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.