कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलोंं को देखते हुए बचाव व रोकथाम के लिए सरकार के आदेश पर गुरुवार से 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान तय दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

16 से 31 जुलाई तक के लिए निर्देश
आदेश में कहा गया कि जिला मुख्यालय, अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय, नगर निकाय क्षेत्र में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन के दौरान ये सभी निर्देश लागू रहेंगे। जिसके तहत भारत सरकार के कार्यालय, स्वायत्त, अधीनस्थ कार्यालय, लोक उपक्रम व निगम बंद रहेंगे। केवल रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र बल, कोषागार, जनोपयोगिता पेट्रोलियम, एलपीजी, आपदा प्रबंधन, उर्जा, उत्पादन व ट्रांसमिशन, डाकघर व एनआइसी खुले रहेंगे।

आज लॉक डाउन के दौरान शहर के सभी दुकान बंद दिखे, सारे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बंद है और सड़कों पर भी ज़्यादा चहल-पहल नही दिख रही है।







Leave a Reply