BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: कोरोना संकट को लेकर बड़ा फैसला, राजधानी में दो दिन बंद रहेगी दवा मंडी

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच 31 जुलाई तक लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान जरुरी सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा और बेवजह लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी.

पटना में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब पटना गोविंद मित्रा रोड स्थित दवा की थोक और खुदरा दुकानें शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेंगी.


बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दवा दुकानों के छूट दी गई है, लेकिन पटना में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सप्ताह में शनिवार और रविवार को गोविंद मित्रा रोड सहित पूरे पटना जिले की सभी थोक दवा की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है. वहीं  गोविंद मित्रा रोड की खुदरा दवा दुकानें भी दोनों दिन शनिवार एवं रविवार को बंद रखी जायेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.