Breaking NewsNationalSTATE

24 घंटे में पहली बार कोरोना के 32 हजार से ज्यादा केस, 606 लोगों की मौत, कल तक देश में पार हो सकता है 10 लाख संक्रमितों का आंकड़ा

भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि कई राज्यों को फिर से हफ्ते या दो हफ्ते की अवधि के लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ रहा है। इसी के साथ भारत में गुरुवार को कोरोना के पहली बार 30 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में देश में अब तक के सबसे ज्यादा 32 हजार 695 नए मामले सामने आए। वहीं, 606 लोगों की मौ’त हुई है। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 68 हजार 876 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से म’रने वालों की संख्या अब 24 हजार 915 हो गई है। देश में कोरोना के 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभा’वित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पी’ड़ितों की संख्या 2 लाख 75 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 233 नई मौतों के साथ अब मृ’तकों की संख्या 10,928 हो गई है। देश के कुल मौ’तों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 4496 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पी’ड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार 324 हो गया है। तीसरे नंबर पर 1 लाख 16 हजार 993 केसों के साथ दिल्ली है। चौथे नंबर पर गुजरात की 2080 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3487 मौ’तों के मु’काबले तमिलनाडु में 2167 लोगों की जान गई है।

फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 63.20 फीसदी से ज्यादा यानी 6 लाख 12 हजार 815 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 21 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 31 हजार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.