BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर इलाके में बना नया कंटेनमेंट जोन, जानें…

Muzaffarpur Coronavirus News Update : जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को लेकर बचाव को लेकर सरैयागंज टावर इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पत्र के आलोक में कंटेनमेंट जोन बनाकर सील करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि मेडिकल टीम द्वारा इलाके के प्रत्येक घर का स्क्रीनिंग कर सैंपल लेकर जांच में भेजा जाएगा। इसके उपरांत फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन इलाकों में पॉजिटिव केसों के मामले अधिक

सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से एसडीओ पूर्वी को भेजे गए पत्र में सरैयागंज व उसके आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है इन इलाकों में पॉजिटिव केसों के मामले अधिक है। बता दें कि हर दिन जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे है। सीरिज में मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पत्र के आलोक में संक्रमण से बचाव को लेकर जिले के आठ जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है।

प्लाज्मा दान करने वाले होंगे सम्मानित

कोरोना मरीज की जान बचाने के लिए जो लोग अपना प्लाज्मा दान करेंगे उनको इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) मुजफ्फरपुर सम्मानित करेगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जो लोग कोरोना की जंंग जीत चुके हैं वे अपना प्लाज्मा दान कर सकते हैं। जो दान देंगे उनको एक कार्ड दिया जाएगा। उस कार्ड के आधार पर वे सपरिवार आइएमए के पैनल में शामिल किसी भी चिकित्सक की निजी क्ल्ििनक पर मुफ्त सलाह ले सकते हैं।

हिमोग्लोबीन एचवी 10 से कम नहीं हो

अध्यक्ष ने कहा कि दान देने वाले की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। कोरोना से उन्हें स्वस्थ हुए 28 दिन का समय बीत चुका हो तथा हिमोग्लोबीन एचवी 10 से कम नहीं हो। हालांकि वैसी औरतें जिनको संतान हुई है वे प्लाज्मा दान नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान को लेकर आइएमए जागरूकता अभियान चलाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.