BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कंप्लीट लॉकडाउन, यहां जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

PATNA :बिहार में कोरोना महामा’री के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नीतीश सरकार ने बिहार में एक बार फिर से लॉक डाउन करने का फैसला किया है. कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है. जिसके बाद अब बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक  टोटल लॉकडाउन रहेगा.अभी तक के मिल रही जानकारी के अनुसार  इस दौरान जरुरी चीजें को छोड़कर जारी चीजें बंद रहेंगी. हालांकि सरकार  की तरफ से अभी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन आज शाम तक गाइडलाइन आ जाएगी. लेकिन खबर के मुताबिक इस  लॉकडाउन में पहले वाली लॉकडाउन के तरह कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

क्या बंद रहेगा –

1. केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे

(सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फाॅर्स, पेट्रोलियम, CNG, LPG, PNG, आपदा प्रबंधन, पोस्ट ऑफिस, NIC की सेवाएं चालु रहेंगी.)

2. राज्य सरकार के दफ्तर बंद रहेंगे

(पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, आपातकालीन सेवा, बिजली ऑफिस, आपदा विभाग की सेवाएं चालू रहेंगी.)

इन सभी कार्यालय में कम से कम कर्मियों के साथ काम करने की अपील की गई है. इसके आलावा अन्य दफ्तरों के कर्मियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अपील की गई है.

3. धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे.

4. शॉपिंग माल बंद रहेंगी.

क्या खुला रहेंगे –

1. इस लॉकडाउन की अवधि के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों का ही संचालन होगा.

2. हॉस्पिटल और मेडिकल से संबंधित सेवाओं को शुरू रखें का आदेश दिया गया है.


3. पीडीएस राशन की दुकान, फ़ूड ग्रोसरिएस, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी. डीएम के आदेश के मुताबिक इन सेवाओं को सुबह  और शाम में खुली रहेंगी.

4. बैंक, इंश्योरेंस और एटीएम (ATM)

5. प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

8. पेट्रोल पंप, LPG गैस की सेवा शुरू रहेगी

9. प्राइवेट सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट और हॉस्पिटैलिटी सर्विस की सेवाएं चलती रहेंगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.