BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार में लॉकडाउन के दौरान परिवहन सेवा पर रहेगी रोक, सीमाएं होंगी सील

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके बाद सरकार ने 16 जुलाई से 31 जुलाई तक बिहार में फिर से लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है. इस दौरान बिहार में परिवहन सेवा पर रोक पूरी तरह से रोक रहेगी. शाम तक सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी किया जाएगा.

सीमाएं होगी सील

लॉकडाउन के दौरान बिहार से सटे जितने से राज्य है वह सीमाएं सील रहेगी. इस दौरान किसी तरह की एंबुलेंस और जरूरी गाड़ियों को छोड़ गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी. कई जिलों में पटना से बसें चल रही थी, लेकिन इस बसों पर रोक रहेगी. क्योंकि इससे संक्रमण तेजी से फैला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.