मुजफ्फरपुर। सीबीएसई ने घोषणा से पहले सोमवार की सुबह 12वीं का रिजल्ट देकर छात्र-छात्राओं को एकबारगी चौंका दिया। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अनम्या वत्स 99 फीसद अंक पाकर जिला की टॉपर बनी हैं।
दो दिन पहले परिणाम आने से छात्रों व स्वजनों की खुशी दोगुनी हो गई। कोरोना संक्रमण और उसके बाद लगातार लॉकडाउन से असमंजस की स्थिति बनी थी। सुबह में परीक्षा का परिणाम सीधे स्कूलों को भेज दिया गया। इससे विद्यार्थियों व स्वजनों का टेंशन खत्म हो गया। हालांकि, इंटरनेट की गति धीमी होने से परीक्षार्थियों और सीबीएसई स्कूल संचालकों को रिजल्ट निकालने में थोड़ी परेशानी भी हुई। दोपहर में परिणाम मिलते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
केंद्रीय विद्यालय के अन्य बच्चों ने भी सर्वाधिक अंक लाए हैं। इनमें, साइंस के शाहनवाज खान 96.2 फीसद, पुष्कर कुमार 95 फीसद, पुष्कर राय 94.4 फीसद, ज्योत्सना झा 94.4, मुस्कान 94.2, अवंतिका 93.8, कुमार कुशल 93.4, रितिशा कश्यप 93, प्रिया जोहरी 93, रामकिंकर प्रसून 93 फीसद अंक लाए। आर्टस टॉपर अनम्या वत्स 99, आदित्य आर्या 95.2, अभिरंजन कुमार 93.6 प्रियंजली कुमारी 93.2, अभिजीत कुमार वर्मा 93.2, हिमांशु प्रताप 90.4 फीसद। कॉमर्स टॉपर नाहिद सिद्धिकी 93, खुशी कुमारी 91, पीयूष राज 91 पाए। प्राचार्य संजीव कुमार ने सभी बच्चों को बधाई दी।

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे भी 90 फीसद से ज्यादा अंक लाए हैं। रोशन रंजन 94 फीसद, तन्नु कुमारी 92, अंकित राज 91.2, आयुष राज 90.8 फीसद अंक लाए। निदेशक सुमन कुमार ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने की सलाह दी।
होली मिशन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सभी बच्चों ने 94.3 फीसद अंक लाकर सबको चौंका दिया है। साइंस में 109, अंग्रेजी में 95, भौतिकी में 96, बिजनेस स्टडीज में 91, गणित में 91, जीव विज्ञान में 95, अकाउंटेंसी में 93, रसायन में 96, पेटिंग में 100 तथा अर्थशास्त्र में 93 अंक हासिल किए हैं। साइंस में पुष्कर को 95.4, नव्या वर्मा 94, पियांशु प्रसून 92.6, गोविंद तिवारी 92.4, शिल्पी सिंह 91.4 फीसद अंक हासिल किए।



Leave a Reply