BIHARBreaking NewsSTATE

लालू यादव की नातिन और मीसा भारती की बेटी ने CBSE में लहराया परचम, 12 वीं में मिले 95.5% अंक, तेजप्रताप ने किया ट्वीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताब‍िक इस साल 88.78% छात्रों ने 12 वीं सीबीएसई परीक्षा पास की है. वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा है।

इस साल मीसा भीरती की बेटी व लालू यादव की नातिन दुर्गा भारती ने CBSE XII’th में 95.5% अंक प्राप्त की है। दुर्गा भारती दिल्ली में पढ़ाई करती हैं। और इस बार सीबीएसई बोर्ड से 12 वीं का एग्जाम दिया था।

सीबीएसई के नतीजे आने के बाद से ही मीसा भारती और दुर्गा भारती को बधाई संदेश मिलने शुरु हो गए हैं. इसी कड़ी लालू यादव की बेटी राज लक्ष्मी ने ट्वीटर पर अपनी भांजी दुर्गा भारती को बधाई दी है.


तेजप्रताप यादव ने भी भांजी दूर्गा भारती के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी प्यारी भांजी दूर्गा भारती ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से CBSE XII’th में 95.5% नंबर प्राप्त की है। आप सबों के आशिर्वाद के साथ-साथ उसकी उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूँ।

आपको बता दें कि इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में सबसे ऊपर है. वहीं इस साल दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.