बिहार और नेपाल में लगातार हो रही बारिश से सूबे के कई जिलों में बाढ़ का ख’तरा मंड’राने लगा है. राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. सीतीमढ़ी जिले में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने हाई अल’र्ट घोषित कर दिया है. जिले में बागमती और अधवारा समूह की सभी नदियों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिसके कारण जिले में बाढ़ का ख’तरा बढ़ गया है.
सीतामढ़ी में बागमती और लखनदेई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप खोपराहा गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है. सोनबरसा को कन्हौली से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव जारी है. वहीं सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड में भी कई इलाकों में बाढ़ के पानी के प्रवेश करने की खबर आ रही है.
सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले के कुल 19 पंचायत को बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित होने कि बात कही है. साथ ही जिले में जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंध की निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया. बाढ़ के मद्देनजर जिले को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी अधिकारी और कर्मियों कि छुट्टी रद्द कर दी गई है.

जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है वहां के लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं, सीतामढ़ी से सटे शिवहर जिले के पिपराडीह प्रखंड का नरकटिया गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. शिवहर को मोतिहारी से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे पर भी बाढ़ के पानी का बहाव जारी है.



Leave a Reply