PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1266 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16305 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1266 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16305हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं. पटना में एक बार फिर से कोरोना के सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. पटना में कुल 170 नए केस पाए गए हैं जबकि नालंदा जिले में 78, सिवान में 98 और मुजफ्फरपुर में 72 नए पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके अलावे नवादा में 76 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. भागलपुर में 81, बेगूसराय में 76, पश्चिम चंपारण में 54, सारण में 47, मुंगेर में 61, कटिहार में 46, भोजपुर में 40, गया में 34, लखीसराय में 29, समस्तीपुर में 24, रोहतास में 29 और वैशाली में 36 नए मरीज मिले हैं.

इसके अलावे अररिया में 14, अरवल में 11, औरंगाबाद में 21, बांका में चार, बक्सर में 27, पूर्वी चंपारण में 13, गोपालगंज में 22, जमुई में नौ, जहानाबाद में 14, खगड़िया में 11, मधेपुरा और मधुबनी में 6-6 नए मरीज मिले हैं. पूर्णिया जिले में 7, सहरसा में पांच, शेखपुरा में 11, शिवहर में तीन, सीतामढ़ी में 13, सुपौल में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.



Leave a Reply