Breaking NewsSITAMARHI

बड़ी खबर: 13 जुलाई से सीतामढ़ी जिलें में सम्पूर्ण लॉकडाउन, पढ़ें पूरी खबर..

सीतामढ़ी समेत बिहार के कई जिलों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए डीएम ने अपने स्तर से जिले में लॉकडाउन लागू किया है. इसी क्रम में सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा 13 जुलाई से जिले में लॉकडाउन लागू करने का आदेश दिया गया है. खबर लिखे जाने तक डीएम की अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही थी.

सीतामढ़ी में 7 दिनों के लिए फिर से लगा लॉकडाउन, इन सेवाओं को छोड़कर सब रहेगा बंद…

मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी में दोबारा लगे इस लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है. आवश्यक सामग्रियों में खाद्यपदार्थ, दवा, दूध, फल, सब्जी आदि दुकानें आती है. इसको लेकर रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में वाहन से ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा लोगों को सूचना भी दी गई.
गौरतलब हो कि शनिवार को जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे, जिसके बाद सीतामढ़ी में एक्टिव मामलों की संख्या 39 हो गई थी. सीतामढ़ी में अब तक कुल 189 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं, इस संक्रमण से सीतामढ़ी के तीन लोगों की मौत भी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.