जिले के और तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को नगर थाने के एक व नगर डीएसपी कार्यालय के दो पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। बीते 30 जून को इनका सैंपल लिया गया था। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग इनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री का पता लगा रहा है।इससे पहले सदर थाने में एक प्रशिक्षु डीएसपी समेत दो और पुलिस लाइन में तीन सिपाही पॉजिटिव पाए गए थे। सभी क्वारंटाइन हैं। नगर थाने के पदाधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में ह’डकंप है।



