BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: द’बंगों की द’रिंदगी, मासूमों को पहले बे’रहमी से पी’टा फिर मोमबत्ती से ज’लाया

कोरोना वायरस के संकट के दौर में मुजफ्फरपुर में भीड़ का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां चो’री के आ”रोप में तीन बच्चों को पहले खंभे से बांधकर ‘पी’टा गया और उससे भी मन नहीं भरा तो फिर उन लोगों को ज’लती मोमबत्ती से प्र’ताड़ित किया गया. सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है.हालांकि यह मामला 5 जुलाई का है जब साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेपुर गांव में भीड़ की दरिं’दगी देखने को मिली.

दरअसल, चोरी के आ’रोप में गांव के दबंग प्रदीप राय और सुदीप राय समेत उनके परिजनों ने 3 बच्चों को पकड़ा और एक झोपड़ी में ले जाकर उन्हें खंभे से बांध दिया. इस बाद उनकी जमकर उनकी पि’टाई की. दबंगों ने आ’रोप लगाया कि बच्चों ने प्रदीप राय के पैसे चोरी किए थे.

पि’टाई के बाद भी जब दबंगों का दिल नहीं भरा तो जलती हुई मोमबत्ती से मासूम बच्चों के शरीर के निजी अंगों समेत कई हिस्सों को जला दिया. इस दौरान बच्चे रो-रो कर अपनी जान की भीख मांग रहे थे मगर दबंगों का दिल नहीं पसीजा.इस पूरे मामले की जानकारी जब मासूम बच्चों के परिवार वालों ने पुलिस को दी तब उनकी मदद से बच्चों को मुक्त कराया गया.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं. 4 दिन बीत जाने के बाद भी पी’ड़ित परिवार ने पुलिस में शि’कायत दर्ज नहीं कराई मगर शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर एक बच्चे के पिता ने साहिबगंज थाना में शिकायत की जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की नींद खुली.डीएसपी राजेश शर्मा ने इस मसले पर कहा कि इसमें छह लोगों के खि’लाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन फिलहाल सभी आरोपी फरार है.

Input: Aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.