Breaking NewsCRIMEMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में श’राबी ने दिखाया पुलिस को आइना, न’शे में चूर श’राब की बोतल लेकर पहुंच गया थाना…

MUZAFFARPUR : श’राब मुक्त बिहार के दावे कर रही बिहार पुलिस को मुजफ्फरपुर के एक शराबी ने आइना दिखा दिया. न’शे में चूर व्यक्ति शरा’ब की बोतल लेकर पुलिस थाना पहुंच गया. थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ये नजारा देख कर हैरा’न रह गये. हालांकि बाद में शराबी को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने की घ”टना

मामला मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाने का है. शुक्रवार को एक व्यक्ति शराब की बोतल के साथ थाने पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिस अधिकारी के मेज पर बोतल रख दिया. थाने में मौजूद ऑफिसर ऑन ड्यूटी जमादार लक्ष्मण राम शराब की बोतल देख कर हैरान रह गये. शराब की बोतल लेकर थाना पहुंचा व्यक्ति नशे में चूर था. उसने पुलिस से कहा कि उसे जेल जाना है.

थाने के ओडी ऑफिसर को पहले तो वह व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित लगा. लेकिन जब उससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह श’राबी है और इस वक्त भी न’शे में चूर था. नशे की हालत में ही वह कह रहा था कि पुलिस उसे जेल भेज थे. है’रान पुलिस ने उसके खि’लाफ केस दर्ज कर उसे हि’रासत में ले लिया.

पुलिस ने जब शराबी से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब की बोतल उसे मुजफ्फरपुर शहर के भगवानपुर में मिल जा रही है. उसने शराब बिक्री के अड्डे की जानकारी भी दी. उसकी निशानदेही पर भगवानपुर में छापेमारी की गई लेकिन वहां शराब का धंधेबाज नहीं मिला. पुलिस ने शराबी को विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि शराबी के बयान के आधार पर शराब बेचने वाले धंधेबाज की पहचान की जा रही है. पुलिस के मुताबिक शराब लेकर थाना आने वाले व्यक्ति का नाम सुनील रजक है और वह मुजफ्फरपुर शहर के जूरन छपरा रोड नंबर-चार डेरा गांव का रहने वाला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.