Breaking NewsUTTAR PRADESH

कोरोना इफेक्ट! PPE किट पहनकर पान और गुटखा बेच रहा यह दुकानदार, सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ…

बनारस के लोग और पान का का गहरा रिश्ता है कोरोना काल में भी पान के शौकीन पान का जुगाड़ कर ले रहे थे. अब जबकि अनलॉक की दिशा में देश तेजी से बढ़ रहा है तो पान की दुकानें भी खुल गई हैं  लेकिन, जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इससे लोग चिंतित भी हैं. ऐसे में वाराणसी के एक पान वाले ने अपने ग्राहकों और खुद को संक्रमण से बचाने का रास्ता निकाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुकानदार का नाम राहुल चौरसिया  है । लंका-अस्सी मार्ग पर रविंद्रपुरी इलाके में पान की दुकान है।  लॉकडाउन के दौरान दुकान भी बंद रही। अनलॉक में दुकान खोली गई  पर अपनी और अपने ग्राहकों की चिंता रखते हुए ये PPE किट पहन पान बेच रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.