Breaking NewsMUZAFFARPUR

#MUZAFFARPUR: शहर के इस कंटेनमेंट जोन में युवक बेच रहा था गांजा, पुलिस ने किया गि’रफ्तार

ब्रह्मपुरा थाना के जूरनछपरा रोड नम्बर चार कंटेनमेंट जोन में पुलिस ने छापेमा’री कर मादक पदार्थ के साथ एक धंधेबाज को शुक्रवार को गि’रफ्तार किया है। उसकी पहचान स्थानीय हरि सहनी के रूप में हुई है। थानेदार विश्वनाथ राम के बयान पर आरो’पित के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। थानेदार ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि जूरनछपरा इलाके में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को देते हुए उन्होंने वहां छापेमा’री की। इस दौरान आ’रोपित पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन, उसे दबोच लिया गया। उसके पास से काला व उजला रंग की पॉलीथिन में गांजे की 16 पुड़िया व दो कार्टन में रखा सिगरेट जैसा बना रैपर बरा’मद किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.