बारिश के कारण हुए जलजमाव से शुक्रवार को फिर पूरा शहर बेहाल नजर आया। अस्पताल, थाना सहित सभी कार्यालय जलमग्न दिखे। नगर निगम कार्यालय के कमरों में पानी जमा हो गया। कल्याणी से स्टेशन तक सड़क झील में तब्दील दिखा। दर्जनों दुकानों में घुटना से ऊपर पानी जमा होने के कारण दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। पूरा बंका बाजार जलमग्न नजर आया। मोतीझील के आक्रोशित दुकानदारों ने धान रोपनी कर मेनरोड में जलजमाव के खिलाफ विरोध जताया। हर गली-मोहल्ले की हालत कुछ घंटे की बारिश में नारकीय हो गई। एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया। जवाहरलाल रोड, अंडीगोला रोड, तिलक मैदान रोड, धर्मशाला चौक, छोटी कल्याणी, पंकज मार्केट आदि का बुरा हाल है। सदर अस्पताल के वार्डों के मुहाने तक बरसात का पानी पहुंच गया है।




Leave a Reply