बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ भूटान में छुट्टिया मना रही हैं। अनुष्का और विराट लंबे समय से भूटान में हैं। यहां तक कि विराट कोहली ने अपनी पत्नी के साथ ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। भूटान में अपनी छुट्टियां स्पेंड कर रहे कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।रविवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड की है, जिसमें उनका जानवरों के प्रति प्यार दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के अनुसार, विराट और अनुष्का दोनों स्ट्रीट डॉग के साथ खेल रहे हैं और अनुष्का ने विराट और अपनी फोटो शेयर की है। तस्वीरों में दिख रहा है कि विराट और अनुष्का शर्मा की गोद में स्ट्रीट डॉग है, जिसके साथ दोनों खेल रहे हैं।
वहीं एक तस्वीर में दिख रहा है कि विराट कोहली कहीं ट्रेकिंग कर रहे हैं। अनुष्का ने पिछले कुछ दिनों में इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का ने अपने विराट के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखकर पति को बर्थडे विश किया था। अनुष्का की इस फोटो पर जरीन खान, रुहानी शर्मा, दिया मिर्जा ने भी कमेंट किया है और उनकी तारीफ की है।कुछ ही घंटे में इस तस्वीर को 12 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इन फोटो में अनुष्का सिर पर विंटर कैप और ब्लैक जैकेट के साथ हाथ में दस्ताने पहने नजर आ रही हैं।
इससे पता चलता है कि अनुष्का शर्मा किसी ऐसे स्थान पर है, जहां बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। इसके अलावा विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि दोनों एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
Leave a Reply