भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तीन दिन के अंदर-अदंर दूसरी टी20 हैट्रिक अपने नाम कर ली है। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेलते हुए विदर्भ के खि’लाफ दीपक चाहर ने अपनी हैट्रिक पूरी की है। दीपक चाहर ने इससे पहले बांग्लादेश के खि’लाफ आखिरी टी20 मैच में हैट्रिक ली थी। रविवार को दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में हैट्रिक ली थी, जबकि मंगलवार की दोपहर को उन्होंने घरेलू टी20 मैच में विदर्भ की टीम के खि’लाफ क’हर बर’पाते हुए तीन गेंदों पर तीन विकेट च’टकाए हैं।

दीपक चाहर ने एक ही ओवर में चार विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है, जो ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर आई। दरअसल, दीपक चाहर ने अपने कोटे के तीसरे और राजस्थान की ओर से 13वें ओवर की पहली गेंद पर विदर्भ के बल्लेबाज Rushabh Rathod को पवेलियन भेजा। वहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर ने Darshan Nalkande, पांचवीं गेंद पर Shrikant Wagh और आखिरी गेंद पर Akshay Wadkar को चलता किया और अपनी हैट्रिक पूरी की।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खि’लाफ नागपुर में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वे हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने थे। वहीं, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के इस सीजन में पहली हैट्रिक भी दीपक चाहर के ही नाम द’र्ज हो गई है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं।




Leave a Reply